Breaking News
Create your Account
CG Suspended : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध जुआ गतिविधियों पर नियंत्रण न रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
- Rohit banchhor
- 06 Apr, 2026
जिसमें थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल में अवैध जुआ खेलते लोगों का दृश्य दिखाई दिया।
CG Suspended : सूरजपुर। एसपी प्रशांत ठाकुर ने रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा और आरक्षक पंकज सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद की गई, जिसमें थाना क्षेत्र के कुमेली जंगल में अवैध जुआ खेलते लोगों का दृश्य दिखाई दिया।
पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया कि इतने व्यापक स्तर पर जुआ संचालन होना थाना प्रभारी की संलिप्तता या उनके दायित्वों के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। वहीं, आरक्षक पंकज सिंह भी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पाने के चलते निलंबित किए गए हैं।
एसपी ने कहा कि निलंबन का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और थाना स्तर पर जिम्मेदारी तय करना है। मामले में आगे की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts
More News:
- 1. RR New Owner : 40 दिन में दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी, लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला बने नए मालिक
- 2. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 3. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 4. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

