Breaking News
Create your Account
UP News : शादी की खुशियां मातम में बदली, घर में सो रही मां-बेटी पर एसिड अटैक, युवती की मौत, मां गंभीर
UP News : कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की दिखाई की रस्म से पहले घर में सो रही मां-बेटी पर अज्ञात हमलावरों ने एसिड अटैक कर दिया। इस हमले में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी 55 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गई है।
UP News : रात में अचानक हुआ हमला
परिजनों के अनुसार, युवती की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को वर पक्ष के लोग आने वाले थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद परिवार सो गया। ग्राउंड फ्लोर पर युवती और उसकी मां एक कमरे में सो रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे अचानक दोनों चिल्लाने लगीं। परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि दोनों पर तेजाब फेंक दिया गया था। दोनों बुरी तरह झुलस चुकी थीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत हो गई, जबकि मां का इलाज जारी है।
UP News : भाई ने दो युवकों पर जताया संदेह
मृतका के इकलौते भाई अभिषेक ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर संदेह जताया है। उसने कहा कि दोनों युवक उसकी बहन से बात करते थे और हो सकता है कि उन्होंने ही तेजाब फेंककर हमला किया हो। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UP News : पुलिस ने शुरू की छानबीन
डीआईजी एस चेनप्पा, एसपी केशव कुमार और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को गहराई से छानबीन के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 2. RBI MPC Meet: आरबीआई ने नहीं बढ़ाई लोन EMI, लेकिन देश में बढ़ सकती है महंगाई, देखें बड़े ऐलान
- 3. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
- 4. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

