Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- VP B
- 04 Apr, 2026
Archery Para Series में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। पायल नाग ने शीतल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष वर्ग में श्याम सुंदर स्वामी ने कांस्य पदक हासिल किया।
Archery Para Series: नई दिल्ली। बैंकॉक में चल रहे भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड वर्ग के फाइनल में पायल नाग ने वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर पैरा तीरंदाजी सीरीज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल में टकराने वाले दोनों फाइनलिस्ट भारतीय है। 18 वर्षीय पायल ने ये मुकाबला 139-136 के अंतर से अपने नाम किया। सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर यह पायल का पहला गोल्ड मैडल है।
क्वालिफाइंग राउंड में तीसरे स्थान पर थीं पायल
19 साल की शीतल ने अपने जबरदस्त खेल से सभी को इम्प्रेस किया। 2025 के बेहतरीन सीजन के बाद उन्हें ‘पैरा आर्चर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। बैंकॉक में भी उन्होंने 698 (25X) स्कोर कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जो जनात ऐतिमोवा से 20 अंक ज्यादा था, जबकि पायल तीसरे स्थान पर रहीं।
दबाव में पायल ने दिखाया दम
दोनों ही तीरंदाजों ने नॉकआउट राउंड में जगह पक्की की। शीतल ने सेमीफाइनल में सिंगापुर की नूर शाहिदा अलीम को 147-142 से धुल चटाया था, वहीं पायल ने ऐतिमोवा को 144-140 से हराकर एक रोमांचक फाइनल का रास्ता साफ कर दिया था। पायल ने जबरदस्त पर्फोमन्स देते हुए अपने करियर की सब से बड़ी जीत दर्ज की।
पुरुष कटैगौरी में स्वामी ने जीता कांस्य
बैंकॉक में महिला कम्पाउंड फाइनल ही नहीं पुरुष कम्पाउंड व्यक्तिगत वर्ग में भी श्याम सुंदर स्वामी ने अपने ही देश के राकेश कुमार को शूटऑफ में हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों तीरंदाजों ने समान 143 का स्कोर किया। लेकिन टाईब्रेकर में स्वामी ने 10 का स्कोर किया, जबकि राकेश नौ का स्कोर किया। वहीं, डब्ल्यू1 महिला कटैगौरी के कांस्य पदक मुकाबले में भारत की अंजुम तंवर कोरियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2-6 से हारकर चौथे स्थान पर काबिज रहीं।
Related Posts
More News:
- 1. ED Raid in West Bengal: पीडीएस राशन घोटाला मामले में बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोलकाला-बर्धवान में 9 ठिकानों पर रेड
- 2. Raipur City News : रायपुर शहर कांग्रेस में नई टीम घोषित, 61 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
- 3. CG News: कंपनी गार्डन में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग अस्पताल में भर्ती, मॉर्निंग वॉक और पूजा के बीच मची भगदड़
- 4. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

