Anant Ambani Birthday : अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में सजी सितारों की महफिल, सलमान-शाहरुख से रणवीर तक ने खास अंदाज में दी बधाई
Anant Ambani Birthday : जामनगर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को जामनगर में अपना 31वां जन्मदिन बेहद भव्य अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जामनगर पहुंचे, जबकि कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अनंत को दिल से शुभकामनाएं दीं।
Anant Ambani Birthday : सलमान खान ने कहा- मेरे छोटे भाई अनंत
सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सलमान ने अनंत को अपना छोटा भाई बताते हुए लिखा कि वे बेहद निस्वार्थ और दयालु इंसान हैं, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “ये आदमी देश को भी उठाएगा।”
Anant Ambani Birthday : शाहरुख खान का भावुक मैसेज
शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनंत को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “अनंत अंबानी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… आप जो भी अच्छा काम करते हैं, करते रहें और जो भी पॉजिटिव और सही है, उसे बनाए रखें। अच्छा काम करते रहें और अपने काम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहें। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।”
Anant Ambani Birthday : रणवीर सिंह, संजय दत्त और रितेश देशमुख का स्पेशल विश
रणवीर सिंह ने अनंत के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर कर उन्हें ‘भाई’ कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी। संजय दत्त ने भी एक भावुक पोस्ट के जरिए अनंत को सबसे प्यारा और दयालु इंसान बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। रितेश देशमुख ने अनंत और राधिका मर्चेंट की एक प्यारी तस्वीर साझा की और लिखा कि अनंत की सकारात्मक ऊर्जा हर किसी को प्रभावित करती है।
Anant Ambani Birthday : वंतारा थीम वाला केक काटते नजर आए
अनंत
अनंत की केक कटिंग सेरेमनी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में अनंत को वंतारा यूनिवर्सिटी के लॉन्च पर एक स्वादिष्ट लेकिन वाइल्डलाइफ थीम वाला बर्थडे केक काटते देखा जा सकता है। उनके साथ पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। राधिका उन्हें केक खिलाती हुई दिख रही हैं, जबकि रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर पास में खड़े होकर उन्हें चीयर कर रहे हैं।
अनंत अंबानी का यह जन्मदिन न सिर्फ एक निजी जश्न रहा, बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस जगत के रिश्तों की झलक भी दिखाता है। भव्य आयोजन, शानदार मेहमाननवाजी और सितारों की मौजूदगी ने इस बर्थडे को यादगार बना दिया।

