Breaking News
:

CG High Court : किशोर न्याय बोर्ड में 10 प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति, खिलेश्वरी सिन्हा बनीं सीबीआई कोर्ट की विशेष जज

CG High Court

CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य के 10 जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों (प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना के आधार पर की गई है।


CG High Court : 10 जिलों में नई नियुक्तियां जारी

आदेश के अनुसार कल्पना भगत को अंबिकापुर, दिव्या गोयल को जशपुर, सविता सिंह ठाकुर को बिलासपुर, सिद्धार्थ आनंद सोनी को जांजगीर, आरती ठाकुर को बेमेतरा, माधुरी मरकाम को राजनांदगांव, अंशुल वर्मा को गरियाबंद, अंकिता तिग्गा को कांकेर, अरुण नोर्गे को महासमुंद, विनय कुमार साहू को धमतरी और मीनू नंद को सुकमा के जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड बच्चों से जुड़े मामलों के त्वरित और संवेदनशील निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन नियुक्तियों से बच्चों के न्यायिक प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है।


CG High Court : सिन्हा बनीं सीबीआई कोर्ट की विशेष जज

इसी क्रम में हाईकोर्ट ने रायपुर की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी खिलेश्वरी सिन्हा को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 9(2) के तहत प्रदान किए गए अधिकारों के अंतर्गत की गई है। उन्हें पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकार क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जांच किए गए मामलों की सुनवाई और ट्रायल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकार दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 के तहत आता है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अध्याय-3 से संबंधित मामलों को इस दायरे से बाहर रखा गया है। विशेष न्यायाधीश के रूप में सिन्हा का न्यायालय रायपुर में स्थित रहेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us