Raipur City News : रेलवे स्टेशन के पास अवैध चाकू बिक्री का खुलासा, जनरल स्टोर्स से 8 बटनदार चाकू जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 05 Apr, 2026
थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के पास एक सामान्य दिखने वाले जनरल स्टोर्स में अवैध तरीके से धारदार चाकू बेचे जा रहे थे। इस मामले का खुलासा करते हुए थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित जीपीएस जनरल स्टोर्स में बटनदार चाकुओं की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर टीम ने दुकान पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान 8 स्टील के धारदार बटनदार चाकू बरामद किए गए।
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपनी पहचान हर्षील जैन (42 वर्ष), निवासी फाफाडीह के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान आरोपी यह नहीं बता पाया कि उसने ये चाकू कहां से खरीदे और किन लोगों को बेचे। उसके पास न तो कोई लाइसेंस था, न स्टॉक रजिस्टर और न ही खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चाकुओं की सप्लाई कहां से हो रही थी।

