Breaking News
Create your Account
Accident : नेपाल से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, 35 घायल
Accident : गाजीपुर: गाजीपुर जिले में नेपाल से महाराष्ट्र के जलगांव जा रही यात्रियों से भरी बस ने बुधवार को भीषण हादसा कर दिया। बस नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
Accident : एक वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, बस नेपाल के काठमांडू से महाराष्ट्र के जलगांव वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक वाहन को बचाने के प्रयास में बस का नियंत्रण खो गया और वह सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Accident : मृतकों की पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष) और सरस्वती देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Accident : पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण चालक वाहन को बचाने में असफल रहा। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
- 2. UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से कटे 2.05 करोड़ नाम, SIR के बाद कुल मतदाता 13.39 करोड़
- 3. MP Crime : रिश्तों का कत्ल, पिता-भाई ने मिलकर ली युवक की जान, एक महीने तक रची आत्महत्या की कहानी
- 4. RSS headquarters Nagpur: नागपुर RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक बरामद, पूरे शहर में हाई अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

