Create your Account
UP Accident : 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, 3 युवकों की मौत; 2 घायल
UP Accident : कानपुर। कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP Accident : हादसा इतना भयानक कि परखच्चे उड़ गए
पुलिस के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
UP Accident : मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान रघुवर (21), जतिन उर्फ बिहारी (20) और ओम (23) के रूप में हुई है। तीनों युवक स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
UP Accident : घायलों का इलाज जारी
दोनों घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 2. CG Accident : शादी से लौटते समय अनियंत्रित पिकअप पलटा, 2 की मौत, 37 घायल
- 3. Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: हिरासत में मौत के इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, कोर्ट ने कहा—वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
- 4. CG News : बिस्तर से गायब हुआ मासूम, बाल्टी में मिली लाश, एक पल की चूक बनी जिंदगी भर का दर्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

