Breaking News
:

TikTok star Khabi Lam: टिकटॉक स्टार खाबी लेम कानूनी विवाद में, पत्नी ने तलाक के बाद मांगी आधी जायदाद, पूरे मामले में आया नया मोड़

टिकटॉक स्टार खाबी लेम की प्रतीकात्मक तस्वीर, जो सोशल मीडिया विवाद और कानूनी मामले को दर्शाती है।

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

TikTok star Khabi Lam: नई दिल्ली: दुनिया के मशहूर सोशल मीडिया स्टार खाबी लेम इन दिनों एक कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें सामने आई हैं कि उनकी पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी है और उनकी संपत्ति में आधी हिस्सेदारी की मांग की है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।


TikTok star Khabi Lam: खबरों के अनुसार, उनकी पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। मामला उस समय और दिलचस्प हो गया जब बात एलिमनी (भरण-पोषण) तक पहुंची। यहीं पर एक बड़ा खुलासा सामने आया बताया जा रहा है कि खाबी लेम के नाम पर कोई बड़ी संपत्ति दर्ज नहीं है। उनकी ज्यादातर प्रॉपर्टी और वित्तीय होल्डिंग्स कथित तौर पर उनके पिता के नाम पर हैं। इस खुलासे ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक खाबी लेम या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


TikTok star Khabi Lam: Forbes के अनुसार, खाबी लेम की अनुमानित नेट वर्थ करीब 20 मिलियन डॉलर है और उनके TikTok पर 160 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसके बावजूद संपत्ति से जुड़े इन दावों ने लोगों को हैरान कर दिया है। खाबी लेम ने नवंबर 2023 में डेनिश-दक्षिण अफ्रीकी मॉडल वेंडी थेम्बेलीहले जूल से गुपचुप शादी की थी। वे हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नजरों से दूर रखते आए हैं, लेकिन इस विवाद ने उनके निजी जीवन को चर्चा में ला दिया है। कोरोना महामारी के दौरान नौकरी गंवाने के बाद खाबी ने मूक वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल की थी और आज वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिएटर्स में शामिल हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us