Create your Account
CG Crime: बोरे में मिली 5 साल की बच्ची, मुंह तकिया से बंधा था, अस्पताल में भर्ती; एक संदेही हिरासत में
CG Crime: दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई में पांच साल की बच्ची बोरे में बंद हालत में मिली। बच्ची का मुंह तकिया के कवर से बंधा हुआ था। गांव वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बच्ची को बोरे से निकाला और इसकी शिकायत पुलिस से की। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।
CG Crime: खंडहर मकान के कुएं के पास बोरी में बंद मिली मासूम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर से 5 वर्षीय बच्ची अपने घर से लापता थी। परिजनों ने खूब तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने खंडहर मकान के कुएं के पास एक बोरी देखी, जिसमें हलचल हो रही थी।
CG Crime: बोरी को खोलने पर उसके अंदर लापता बच्ची थी। बच्ची का मुहं तकिया के कवर से बंधा हुआ था। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बच्ची डरी सहमी थी, जिसे तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
CG Crime: गांव वालों की शिकायत पर गांव के ही एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। वहीं, बच्ची का चप्पल नाली में मिला है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची और जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है। इधर, पुलिस संदेही से पूछताछ जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
- 2. Rashmika-Anime Awards 2026: रश्मिका मंदाना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाईं, दूसरी बार टोक्यो एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
- 3. UP में अब कोई माफिया नहीं…, असम में गरजे CM योगी, बोले- घुसपैठ और जमीन कब्जे पर सिर्फ NDA रोक लगा सकती है
- 4. CG News : कबाड़ लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

