Create your Account
CG News : अब स्कॉर्पियो की सवारी करेंगे CM विष्णु देव साय, काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां
CG News : रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब आधिकारिक कार्यक्रमों में स्कॉर्पियो की सवारी करते नजर आएंगे। शुक्रवार को उन्होंने नई स्कॉर्पियो से ठाकरे परिसर पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती समारोह में शामिल हुए। नई SUV देखकर मौजूद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार आश्चर्यचकित रह गए।
CG News : पुरानी गाड़ियों की समस्या को बताया कारण
मुख्यमंत्री साय ने इस बदलाव के बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट किया कि पुरानी गाड़ियां काफी समय से खराब हो रही थीं और बीच-बीच में बंद पड़ जाती थीं। इसलिए उन्हें बदलने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि अब नई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया जाएगा।
CG News : काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो
मुख्यमंत्री के काफिले में अब पुरानी फॉर्च्यूनर की जगह 6 नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो शामिल की गई हैं। ये गाड़ियां सुरक्षा के लिहाज से मजबूत हैं और मुख्यमंत्री के दौरे को और अधिक सुविधाजनक बनाएंगी।
CG News : कार्यक्रम में दिखी नई गाड़ी
महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय नई स्कॉर्पियो से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नई गाड़ी को देखकर सभी की उत्सुकता बढ़ गई, जिस पर सीएम साय ने हल्के-फुल्के अंदाज में पूरी बात साझा की।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की अरुण जेटली स्टेडियम में होगी भिड़ंत, बारिश बन सकती है बड़ा फैक्टर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 2. Allu Arjun Raka First Look: अल्लू अर्जुन का बर्थडे सरप्राइज, राका का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
- 3. CG News : डुबान क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी पहल, धमतरी में शुरू हुई “वॉटर एंबुलेंस सेवा, अब मिनटों में मिलेगा इलाज
- 4. CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

