Create your Account
Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई कवायद, BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर
Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: पटना: बिहार में नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। अब बिहार का नया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख और मार्गदर्शन में चुना जाएगा।
Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: शिवराज सिंह चौहान की अहम भूमिका
बीजेपी आलाकमान ने तय किया है कि बिहार के नए मुख्यमंत्री का फैसला शिवराज सिंह चौहान की निगरानी में होगा। माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान जल्द ही बिहार पहुंचकर BJP के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।
Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: BJP संसदीय बोर्ड का फैसला
बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
Shivraj Singh Chouhan BJP Observer Bihar: 14 अप्रैल को अहम कैबिनेट बैठक
दूसरी ओर, बिहार सरकार ने 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यह बैठक नीतीश कुमार के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रह सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
- 2. Raipur City Crime : कोल्ड स्टोरेज में मजदूर की हत्या, विवाद में साथी ही बना कातिल
- 3. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. UP News : सांप के डसने से छात्र की मौत, जिंदगी की आस में 7 घंटे तक गंगा नदी में लकड़ी से बांध के रखा शव; फिर मची चीख-पुकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

