Create your Account
Iran Hit Down US F 35: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का F 35 विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
- Pradeep Sharma
- 03 Apr, 2026
तेहरान। Iran Hit Down US F-35 Fighter Jet: ईरान (Iran) ने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है, जिसमें पायलट की जान बचने की संभावना नहीं है।
तेहरान। Iran Hit Down US F-35 Fighter Jet: ईरान (Iran) ने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है, जिसमें पायलट की जान बचने की संभावना नहीं है। यह दावा ईरानी सेना के खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने किया है। हालांकि, अमेरिका ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Iran Hit Down US F 35: ईरान (Iran) का दावा है कि उसने इस विमान को अपनी नई स्वदेशी एयर-डिफेंस सिस्टम से मार गिराया। ईरानी मीडिया ने हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें मिसाइल बादलों को चीरते हुए F-35 की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। ईरान का कहना है कि उसकी नई एयर-डिफेंस प्रणाली ने इस “अदृश्य” विमान को ट्रैक कर उसे नष्ट कर दिया।
Iran Hit Down US F 35: Iran ने मार गिराया अमेरिकी F 35
जानकारी के मुताबिक, इस हमले को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एयरोस्पेस फोर्स की सफलता के रूप में पेश किया गया है, जो अमेरिकी स्टील्थ तकनीक को चुनौती देने में सक्षम बताई जा रही है। यह घटना अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है।
Iran Hit Down US F 35: इससे पहले एक अन्य F-35 विमान पर किया था हमला
इससे पहले, 19 मार्च को भी ईरान ने एक अन्य F-35 विमान पर हमला किया था, लेकिन अमेरिका ने इसे नकारते हुए कहा था कि विमान ने सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग की थी। अब, अगर ईरान का यह नया दावा सही साबित होता है, तो यह क्षेत्रीय युद्ध की दिशा को बदल सकता है। F-35 को “अजेय” माना जाता था, लेकिन ईरान की उन्नत मिसाइल और रडार प्रणाली ने अब उसे भी चुनौती दे दी है।
Iran Hit Down US F 35: कितना शक्तिशाली है F-35
F-35 अमेरिकी सेना का एक स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जो पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक विमान है। इसका प्रमुख गुण इसकी स्टील्थ तकनीक है, जिससे यह रडार से लगभग अदृश्य रहता है और दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से बच सकता है। F-35 की कीमत लगभग 82.5 मिलियन डॉलर (764 करोड़ रुपये) है। इसकी अद्वितीय तकनीक के कारण इसे दुनिया का सबसे उन्नत स्टील्थ विमान माना जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
- 2. CG News : बिस्तर से गायब हुआ मासूम, बाल्टी में मिली लाश, एक पल की चूक बनी जिंदगी भर का दर्द
- 3. MP News : शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, एक ही फंदे पर लटका मिला शव
- 4. RCB vs CSK IPL 2026: चिन्नास्वामी में छक्कों चौकों की बारिश की संभावना, पाटीदार और ऋतुराज की होगी टक्कर, देखें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

