Create your Account
MP Accident : जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत; एक घायल
MP Accident : डिंडोरी: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शनिवार देर रात किकरातालाब गांव के पास एक ट्रक ने पिकअप को रौंद दिया, जिसमें पिकअप में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP Accident : पंक्चर होने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक
पुलिस के अनुसार, ट्रक पंक्चर हो जाने के बाद अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार से पिकअप से टकरा गया। पिकअप में सवार ग्रामीण अपने गांव की ओर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि पंक्चर होने के बाद वह लोगों को नहीं देख सका और टक्कर हो गई।
MP Accident : पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: सोमवार को घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
- 2. Assam-Kerala-Puducherry Assembly Elections: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 4 मई को आएगा रिजल्ट
- 3. CG Crime : अंधविश्वास की बलि, जादू-टोना के शक में युवक बना हैवान, 71 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG News : दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का निधन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

