Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
MP News : भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा की 2026-27 सत्र के लिए सदन समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्य मंत्रणा समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा सदस्य सुविधा समिति का गठन किया है।
MP News : कार्य मंत्रणा समिति के सभापति विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कार्य मंत्रणा समिति के सभापति होंगे। इस समिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव, हेमंत खण्डेलवाल, डॉ. सीतासरन शर्मा, अजय विश्नोई, मीना सिंह मांडवे, हरिशंकर खटीक, सोहनलाल बाल्मीक, यादवेन्द्र सिंह, लखन घनघोरिया और हेमंत सत्यदेव कटारे को सदस्य बनाया गया है।
MP News : शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति
विधायक हरिशंकर खटीक को शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति का सभापति बनाया गया है। इस समिति में नरेंद्र सिंह कुशवाह, गौरव पारधी, विष्णु खत्री, राजेश सोनकर, रामनिवास शाह, डॉ. अभिलाष पाण्डेय, राकेश शुक्ला (गोलू), सुनील उड़के, डॉ. विक्रांत भूरिया और राजन मंडलोई को सदस्य बनाया गया है।
MP News : प्रश्न एवं संदर्भ समिति
विधायक अरुण भीमावद को प्रश्न एवं संदर्भ समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। इस समिति में हरिसिंह सप्रे, राजेश वर्मा, प्रणय प्रभात पाण्डेय, नारायण पटेल, अनिल जैन (निवाड़ी), इंजी गोपाल सिंह, श्याम बरडे, बाला बच्चन, झूमा ध्यानसिंह सोलंकी और सुरेश राजे को सदस्य बनाया गया है।
MP News : सदस्य सुविधा समिति
विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन को सदस्य सुविधा समिति का सभापति बनाया गया है। इस समिति में मोहन शर्मा, प्रहलाद लोधी, मनोज पटेल, घनश्याम चन्द्रवंशी, राजकुमार कर्राहे, राजेन्द्र भारती, रजनीश सिंह और डॉ. रामकिशोर दोगने को सदस्य बनाया गया है।
MP News : तिहाड़ जेल भेजे गए कांग्रेस MLA भी बने सदस्य
खास बात यह है कि तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भी सदस्य सुविधा समिति का सदस्य बनाया गया है। उन्हें गुरुवार को सजा सुनाई जाने वाली है, लेकिन समिति गठन से पहले उनका नाम शामिल कर लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा की गई यह नियुक्तियां आगामी सत्र की तैयारियों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : पैसों की हवस में बेटे ने तोड़ी हर सीमा, अपने ही पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या
- 2. CG News : ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक पकड़ाया, कटा 18 हजार का चालान
- 3. MP News : किसानों के लिए खुशखबरी : गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- 4. UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कॉपियों की री-चेकिंग के लिए आवेदन शुरू, जानें कितना लगेगा शुल्क
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

