Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP Accient : तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदली
- Rohit banchhor
- 26 Apr, 2026
हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
UP Accient : लखीमपुर-खीरी। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। भीखमपुर चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में थार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी और भाभी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सतेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में सरिता देवी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है। हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs RR : राजस्थान ने गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
- 2. Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जल्द ही होगी 100 करोड़ क्लब में शामिल
- 3. MP Board : बोर्ड एग्जाम पास करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी! ‘गांव की बेटी’ योजना के तहत मिलेंगे 5,000 से 7,500 रुपये
- 4. CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

