Breaking News
:

MP Crime : पैसों की हवस में बेटे ने तोड़ी हर सीमा, अपने ही पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या

MP Crime

मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

MP Crime : बड़वानी। जिले के पिछोड़ी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने पैसों के विवाद में अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 20 अप्रैल दोपहर की है, जब पुलिस को फोन पर हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ।


मृतक की पत्नी गौरी बाई ने बताया कि उनके बेटे चंदन बडोले (32) ने अपने पिता जगन बडोले (58) की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, चंदन लंबे समय से अपने पिता से पैसों की मांग कर रहा था। परिवार के अनुसार, जगन पहले ही उसे करीब 2 लाख रुपये दे चुके थे, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार और पैसे मांग रहा था।


इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक हो गया। गुस्से में आकर चंदन ने पास रखी पिस्तौल उठाई और अपने पिता के सिर पर गोली चला दी। गोली लगते ही जगन की मौके पर ही मौत हो गई।


पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चंदन बडोले की तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद से फरार है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us