Create your Account
Big Accident : तेज रफ्तार बोलेरो खड़े टैंकर से टकराई, 5 की मौके पर मौत, 8 घायल
- Rohit banchhor
- 05 Apr, 2026
टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से टकरा गई, जिससे हालात और भयावह हो गए।
Big Accident : बरेली। बरेली से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा टैंकर पहले से दुर्घटनाग्रस्त था, जिसे हटाया नहीं गया था। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे उसी टैंकर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से टकरा गई, जिससे हालात और भयावह हो गए।
हादसा इतना खतरनाक था कि मृतकों के शव निकालने के लिए बोलेरो को काटना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले भी इसी स्थान पर टैंकर और बस की टक्कर हुई थी, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को समय रहते हटाया नहीं गया। अगर प्रशासन ने समय पर कार्रवाई की होती, तो यह बड़ा हादसा टल सकता था।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार बाइक खड़ी टैंकर में जा घुसी, युवक की हुई मौत
- 3. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 4. Raipur City Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, जिंदा हालत में गड्ढे में दफनाया , युवती समेत 5 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

