Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
New Rules for Social Media: इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया नियम लागू, सरकार की आलोचना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर
New Rules for Social Media: पटना: बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आचरण को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए “बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 2026” लागू कर दी है। गजट में प्रकाशन के साथ ही ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं, जिनके तहत सोशल मीडिया के उपयोग पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
क्या नहीं कर सकेंगे कर्मचारी?
नई नियमावली के अनुसार अब सरकारी कर्मचारी Facebook, Instagram और X जैसे प्लेटफॉर्म पर सरकार की नीतियों, योजनाओं या आदेशों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, वे सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों पर भी सार्वजनिक रूप से अपनी निजी राय साझा नहीं कर सकेंगे। सरकार ने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है।
प्रोफाइल पर भी रहेगी नजर
नियमों के तहत कर्मचारियों की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी निगरानी रखी जाएगी। प्रोफाइल फोटो (DP) के माध्यम से किसी भी प्रकार का सांकेतिक विरोध, राजनीतिक संदेश या किसी दल के प्रतीक चिन्ह का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
राजनीतिक निष्पक्षता जरूरी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर पूर्ण राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखनी होगी। इन नियमों का उद्देश्य प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखना और सरकारी छवि को प्रभावित होने से बचाना है।
Related Posts
More News:
- 1. New Labour Overtime Rules: अब 8 घंटे से ज्यादा काम करना माना जाएगा ओवरटाइम, एक्स्ट्रा काम करने पर कंपनी को कितनी देनी होगी सैलरी ? जानें नए रूल्स
- 2. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 3. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
- 4. Hanuman Jayanti : कल है हनुमान जयंती, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय भोग, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

