Create your Account
CG News : खुशियां मातम में बदली, शादी के दो दिन बाद ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत; तीन घायल
CG News : रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी के रंग में मातम छा गया। बारात और रिसेप्शन की खुशियों के बीच दूल्हे की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवांगन सिदार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
CG News : शादी के दूसरे दिन हुआ हादसा
घर में 5 अप्रैल से शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। 8 अप्रैल को देवांगन सिदार की बारात जशपुर गई थी और 9 अप्रैल को ग्राम ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन समारोह हुआ। 10 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे रिसेप्शन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार की ट्रैक्टर में टेंट का सामान छोड़ने गए थे। उनके साथ तीन अन्य साथी सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्वारिका सिदार भी थे।
CG News : ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
जब वे सतीपारा सरपंच घर के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर सीधे देवांगन सिदार के ऊपर गिर गया। हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोट आई। अन्य तीन साथी भी घायल हो गए।
CG News : अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
परिजनों ने तुरंत घायलों को पत्थलगांव शासकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने देवांगन सिदार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रायपुर जाते समय नंदन झरिया के पास देवांगन सिदार ने दम तोड़ दिया।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार में तेजी, लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद
- 2. CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
- 3. Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
- 4. IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट, जानें वजह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

