Breaking News
:

MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर

MI vs RCB IPL 2026

MI vs RCB IPL 2026: मुंबई: आईपीएल के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए और 241 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।


टॉप ऑर्डर का धमाका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई। सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाते हुए 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन जड़ दिए। कोहली ने भी 38 गेंदों में 50 रन की अहम पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।


मुंबई की महंगी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस मैच में महंगे साबित हुए। जसप्रीत बुमराह विकेट लेने में सफल नहीं रहे। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला, लेकिन सभी ने जमकर रन खर्च किए।


लक्ष्य का पीछा कर पाएगी मुंबई?

मैदान पर ओस का असर दिखने लगा है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस 241 रन के इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us