Breaking News
Create your Account
MP News : शादी से पहले उजड़ गया आशियाना, आग लगने से नकदी समेत सब जलकर खाक
- Rohit banchhor
- 06 Apr, 2026
कोलुआ पठार में एक परिवार के सपनों का घर भीषण आग की चपेट में आकर राख हो गया।
MP News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों से सजा एक घर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। लटेरी तहसील के कोलुआ पठार में एक परिवार के सपनों का घर भीषण आग की चपेट में आकर राख हो गया।
कोलुआ पठार निवासी गोरेलाल बंजारा के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में परिवार को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में 19 अप्रैल को बेटे और बेटी की शादी तय थी। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था।
शादी के लिए नए कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अनाज सब कुछ एक कमरे में सहेजकर रखा गया था। लेकिन आग की लपटों ने सब कुछ खत्म कर दिया। इतना ही नहीं, शादी के लिए बड़ी मुश्किल से जोड़कर रखे गए 65 हजार रुपये नकद भी जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। परिवार गहरे सदमे में है और अब शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 2. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 3. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
- 4. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

