Breaking News
Create your Account
CG Crime : मातम में बदली शादी की खुशियां, पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी की कोशिश
- Rohit banchhor
- 30 Apr, 2026
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी हुई है।
CG Crime : मनेंद्रगढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खुशियों का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। केल्हारी थाना क्षेत्र के तिलोखन गांव में एक पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। गुस्से में आकर आरोपी पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल फैल गया।
हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : गेंहू खरीदी से लेकर नए फोरलेन और कॉरिडोर तक, SC छात्रों को प्रतिमाह 10 हजार मिलेंगे, 590 करोड़ उड़ान योजना पर लगी मुहर
- 2. Bateshwar Dham: बटेश्वर धाम में हादसा: नवनिर्मित कॉरिडोर की यज्ञशाला का गुंबद गिरा
- 3. CGBSE Result 2026 LIVE: सीजी 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, NewsPlus21 पर देखें लाइव, कौन बना टॉपर
- 4. Share Market: शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 77300 के ऊपर बंद; जानिए निफ़्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

