Breaking News
:

Ns Raja Subramani New Cds: लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में एक्सपर्ट एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना की कमान

Ns Raja Subramani New Cds Of India, Krishna Swaminathan Navy Chief Appointment Ns Raja Subramani New Cds Of India

भारत सरकार ने सेना के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए NS Raja Subramani को देश का नया Chief of Defence Staff नियुक्त किया है। वहीं Krishna Swaminathan भारतीय नौसेना के नए Chief of Naval Staff होंगे।

Ns Raja Subramani New Cds Of India: नई दिल्ली। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे। CDS अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है। सीडीएस के रूप में नियुक्ति के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में अगले आदेश तक कार्यभार संभालेंगे। इनकी गिनती सेना के तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है।


Ns Raja Subramani New Cds Of India: कई पदों पर दे चुके सेवाएं


लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर, 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके पहले 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक थल सेना में उप प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और मार्च 2023 से जून 2024 तक सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


Ns Raja Subramani New Cds Of India: कृष्णा स्वामीनाथन चीफ ऑफ नेवल स्टाफ


नए सीडीएस के साथ ही भारतीय नौसेना को अगला चीफ ऑफ नेवल स्टाफ भी मिल गया है। नए नेवी चीफ के रूप में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है। वे 31 मई को नए नेवी चीफ का पदभार संभालेंगे। इनका कार्यकाल कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक होगा। अभी वे मुंबई में वेस्टर्न नेवल कमांडर के पद पर तैनात हैं।


Raja Subramani New Cds Of India: 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में मिला था कमीशन


1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कृष्णा स्वामीनाथन को कमीशन मिला था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है। उनकी पढ़ाई नेशनल डिफेंस एकेडमी (खडकवासला) से हुई है। साथ ही उन्होंने यूके स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वार कॉलेज में भी शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वे कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर से भी लगातार जुड़े रहे। नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मुख्य जिम्मदारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण करने पर होगी।


Ns Raja Subramani New Cds Of India: जनरल विपिन रावत थे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ


देश में सीडीएस पद की औपचारिक शुरुआत 1 जनवरी, 2020 को हुआ। जनरल विपिन रावत इसके पहले प्रमुख थे। भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ देश का सर्वोच्च सैन्य पद है, जोकि चार स्टार जनरल रैंक होता है। सीडीएस पद के साथ-साथ अधिकारी सैन्य मामलों के विभाग के प्रमुख के रूप में भी कार्य करता है। यह तीनों सेनाओं में समन्वय बढ़ाने के साथ सरकार को एकल बिंदु पर सलाह देने वाला सर्वोच्च सैन्य अधिकारी होता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us