Breaking News
:

UP News : दो मासूम बेटों के साथ फंदे से झूल गई महिला, जांच में जुटी पुलिस

UP News

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

UP News : सोनभद्र। जिले के करमा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बिसहर गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रीति राजभर ने अपने 6 माह के बेटे आयांश और 4 वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर के अंदर फांसी लगा ली। जब परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।


घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के घर में अक्सर घरेलू विवाद होता था, जिसे इस घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।


हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us