Breaking News
:

MP Crime : POCSO केस का बदला लेने लौटा सनकी आशिक, जमानत पर छूटते ही किशोरी का गला रेता, 12 घंटे में दबोचा गया आरोपी

MP Crime

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

MP Crime : रायसेन। जिले के मंडीदीप में एकतरफा जुनून और बदले की आग में हुई निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका युवक जमानत पर बाहर आने के बाद सीधे किशोरी के घर पहुंचा और सर्जिकल ब्लेड से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


मामला मंडीदीप के राम नगर वार्ड नंबर 9 का है। मृतका अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरोपी मनोज अहिरवार पहले उसी मकान में किराए पर रहता था। इसी दौरान किशोरी ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी जेल चला गया था।


हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद मनोज लगातार किशोरी और उसके परिवार पर पुराने केस में समझौते का दबाव बना रहा था। गुरुवार दोपहर वह किशोरी के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। परिवार ने उसे वहां से भगा दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर लौट आया।


बताया जा रहा है कि आरोपी इस बार अपने साथ सर्जिकल ब्लेड लेकर आया था। घर में घुसते ही उसने किशोरी पर हमला कर दिया। गले पर किए गए वार इतने गंभीर थे कि किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी खून से सना हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।


दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज अहिरवार को भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us