Create your Account
Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय चालक दल की नाव में लगी आग, 17 को किया गया रेस्क्यू, एक भारतीय नाविक की मौत
Strait of Hormuz: नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सामान ले जा रही एक लकड़ी की नौका में आग लगने के बाद बड़ा हादसा हो गया। आग लगने के बाद नौका पलट गई, जिसमें सवार 18 भारतीय चालक दल के सदस्य प्रभावित हुए। इस घटना में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज दुबई में चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Strait of Hormuz: सूत्रों के मुताबिक हादसा शुक्रवार को हुआ। आग लगने के बाद चालक दल के सदस्यों ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद वहां से गुजर रहे एक जहाज ने 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
Strait of Hormuz: यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की है। दूतावास नौका मालिक के संपर्क में है और प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs CSK IPL 2026: दिल्ली में DC vs CSK मुकाबला, अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 2. CG Crime : अंधविश्वास बना जानलेवा, जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
- 3. IED Blast : नक्सल क्षेत्र में IED ब्लास्ट, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान DRG के 3 जवान घायल
- 4. Big Breaking: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में अमित शाह की मौजूदगी में फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

