Create your Account
CG Accident : कानों में हेडफोन, बातों में उलझा युवक ट्रैक्टर की चपेट में आया, मौके पर गई जान
- Rohit banchhor
- 09 May, 2026
पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल और हेडफोन का इस्तेमाल न करने की अपील भी की है।
CG Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने फिर साबित कर दिया कि सड़क पर मोबाइल और हेडफोन का इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है। चिखली गांव के पास हेडफोन लगाकर बाइक चला रहे 21 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान जगदीश कुमार (21) के रूप में हुई है, जो बलौदाबाजार जिले के हरदी गांव का निवासी था। पुलिस के मुताबिक जगदीश बाइक चलाते समय हेडफोन लगाकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका ध्यान सड़क से भटक गया और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय मोबाइल और हेडफोन का इस्तेमाल न करने की अपील भी की है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : नाले के पास डंप 9 पेटी एमपी की शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार
- 2. Tara-Aditya : वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा को मिला नया प्यार, आदित्य संग बढ़ीं नजदीकियां
- 3. CG Crime : अंधविश्वास बना जानलेवा, जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
- 4. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

