Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Raipur City News : ससुराल में रहने के ताने ने ली जान, जीजा ने चापड़ से की साले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 14 May, 2026
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ससुराल में रहने को लेकर लगातार मिल रहे तानों से नाराज जीजा ने अपने ही साले की चापड़ मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
मामला उरला थाना क्षेत्र के ग्राम सरोरा का है। जानकारी के मुताबिक भुवनलाल साहू अपने परिवार के साथ सरोरा में रहते हैं और चौकीदारी का काम करते हैं। उनके घर में बेटी और दामाद प्रकाश साहू पिछले करीब तीन साल से रह रहे थे। इसी बात को लेकर भुवनलाल का बेटा गिरधर गोपाल अक्सर अपने जीजा को ताना देता था।
बताया जा रहा है कि रोज-रोज के विवाद और अपमान से परेशान होकर आरोपी प्रकाश साहू ने 13 मई 2026 को रिंग रोड नंबर-2 स्थित साहू पान ठेला के पास गिरधर गोपाल पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद उरला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चापड़ भी जब्त कर लिया है। आरोपी प्रकाश साहू (39) सरोरा चर्च के पास का निवासी है और वर्तमान में मजदूर नगर शिव मोहल्ला में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला आरक्षक का शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी, बिजली और बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट
- 3. 12 Years of PM Narendra Modi Government: जनधन खाता. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर नक्सल मुक्त भारत तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले... जिसने बदल दी भारत की तस्वीर
- 4. Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद ने फिर चौंकाया, वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दूसरी बार हराकर रचा इतिहास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

