Create your Account
KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
KKR vs SRH IPL 2026: कोलकाता: कोलकाता में गुरुवार को आईपीएल 2026 का एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। यह मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे हुआ। टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, हैदराबाद ने एक बदलाव करते हुए स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है।
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे उछाल के साथ आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। छोटे मैदान और तेज आउटफील्ड के चलते हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर असर डाल सकते हैं। ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हेड टू हेड रिकॉर्ड में केकेआर का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 30 मैचों में से 20 में कोलकाता ने जीत दर्ज की है। वहीं मैच का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर और स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी।
KKR vs SRH IPL 2026: दोनों टीमो की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।
हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
- 3. CG News : पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक निलंबित
- 4. NCERT Deemed University Status: शिक्षा मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल : NCERT को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का मिला दर्जा, अब 6 संस्थान बनेंगे यूनिवर्सिटी का हिस्सा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

