Create your Account
Indian Railway Train: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें पूरी खबर
Indian Railway Train: नई दिल्ली: गर्मी की छुट्टियों के करीब आते ही धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा दी है। उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने नई दिल्ली और कटरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के 40 अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है।
Indian Railway Train: सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल के अनुसार, इस ट्रेन की लोकप्रियता और 100% ऑक्यूपेंसी को देखते हुए 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक सेवा बढ़ाई गई है। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी, जबकि 04082 कटरा से 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक संचालित होगी।
Indian Railway Train: यह ट्रेन श्रद्धालुओं के साथ-साथ कश्मीर घूमने वाले पर्यटकों के लिए भी किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। ट्रेन रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 9 बजे कटरा से चलकर सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और जम्मू सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। 21 कोच वाली इस ट्रेन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में भी आसानी होगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
- 2. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
- 4. CG Crime : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

