Breaking News
:

Raipur City News : क्रॉस विंड अपार्टमेंट में एसी ब्लास्ट से लगी आग, बहुमंजिला इमारत में मचा हड़कंप

Raipur City News

ब्लास्ट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक आवासीय अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। क्रॉस विंड अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत में लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को दहशत में डाल दिया।


घटना करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब तीसरे माले के एक फ्लैट में लगे एसी में अचानक धमाका हुआ और उसके बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेजी से फैलने लगीं और पूरे फ्लैट से धुआं उठने लगा। आग बढ़ते ही आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए।


मौके पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम तुरंत पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में एसी में तकनीकी खराबी या ब्लास्ट को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us