Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, 9 गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 24 Apr, 2026
इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
CG News : सूरजपुर। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक युवक और उसकी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव का है, जहां कल्याणपुर निवासी युवक रहमान ताज को बुलाकर उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसका आधा सिर मुंडवा दिया और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।
इतना ही नहीं, इस दौरान आरोपी भीड़ ने युवक की पत्नी को भी साथ घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और दोनों के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया।
पीड़ित के पिता की शिकायत पर रामानुजनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अमानवीय और गैरकानूनी हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,050 के पार
- 2. Share Market April 6: शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी, लाल से हरा हुआ बाजार, घरेलू निवेशकों का लौटा भरोसा
- 3. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 4. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

