Create your Account
Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- Pradeep Sharma
- 03 Apr, 2026
Bengal Elections: नई दिल्ली/मालदा। Malda Hostage Crisis, Mofakkarul Islam Arrested: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR प्रक्रिया में दावा आपत्ति की जांच कर रहे न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले
Bengal Elections: नई दिल्ली/मालदा। Malda Hostage Crisis, Mofakkarul Islam Arrested: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में SIR प्रक्रिया में दावा आपत्ति की जांच कर रहे न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वकील मोफक्करुल इस्लाम को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे बागडोगरा हवाई अड्डे से उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह कथित तौर पर फरार होने की कोशिश कर रहा था।
Malda Hostage Crisis: अब तक 35 लोगों की गिरफ्तारी
नॉर्थ बंगाल के एडीजी जयरामन ने बताया कि मोफक्करुल इस्लाम पर लोगों को भड़काने का आरोप है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना पूर्व नियोजित थी या नहीं। इस घटना के बाद न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें केंद्रीय बलों (CAPF) की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब तक इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Mofakkarul Islam Arrested आज पश्चिम बंगाल पहुचेगी एनआईए
बता दें कि , निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। आयोग ने यह कदम उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर उठाया। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है।
NIA to Investigate: क्या है मामला
बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे मालदा जिले के एक बीडीओ मुख्यालय में सात न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया गया था। ये अधिकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावे और आपत्तियों की जांच के लिए तैनात थे। उच्चतम न्यायालय ने इस घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे अवमानना का मामला माना है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को निर्धारित की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- 2. CG News : 95% जली छात्रा ने तोड़ा दम, रास्ते में हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त जांच के आदेश
- 3. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

