Create your Account
CG News : 95% जली छात्रा ने तोड़ा दम, रास्ते में हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त जांच के आदेश
- Rohit banchhor
- 05 Apr, 2026
इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
CG News : सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे गंभीर रूप से जली हालत में मिली 11वीं की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखनाथपुर की रहने वाली मोनिका सिंह पासन नाला के पास करीब 95% जली हुई हालत में मिली थी। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पहले बिश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया।

लेकिन जिंदगी की जंग लड़ रही छात्रा ने रायपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस रहस्यमयी घटना के हर पहलू की जांच कर रही है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी साजिश का नतीजा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
- 4. Raipur City News : रेलवे स्टेशन के पास अवैध चाकू बिक्री का खुलासा, जनरल स्टोर्स से 8 बटनदार चाकू जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

