Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- Pradeep Sharma
- 05 Apr, 2026
CG Crime: दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक हाई-टेक तरीके से उगाया गया हाइड्रोपोनिक गांजा बेच रहे थे।
CG Crime: दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक हाई-टेक तरीके से उगाया गया हाइड्रोपोनिक गांजा बेच रहे थे। दोनों आरोपी भिलाई के ही रहने वाले हैं। जो ज्यादा पैसा कमाने के लिए हाइड्रोपोनिक गांजा बेच रहे थे।
CG Crime: छत्तीसगढ़ में हाइड्रोपोनिक गांजे की यह पहली बरामदगी पुलिस के लिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि आमतौर पर इस तरह का नशा बड़े महानगरों और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में देखा जाता है।
CG Crime: क्या है मामला
भिलाई नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि, रुआबांधा क्षेत्र में बीज विकास निगम के पास कुछ लड़के नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। ये लोग न सिर्फ गांजा बेच रहे थे, बल्कि नशा करने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान जैसे चिलम और रोलिंग पेपर भी ग्राहकों को दे रहे थे।
CG Crime: पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रम साहू (29) निवासी तालपुरी और यश विश्वकर्मा (27) निवासी हुडको के रूप में हुई है। जब पुलिस ने इनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 2 किलो सामान्य गांजा के अलावा छोटे पैकेट में रखा हाइड्रोपोनिक गांजा मिला।
CG Crime: पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 किलो सामान्य गांजा और 2.3 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस को 40 हजार कैश, एक महंगा मोबाइल फोन, चिलम, लाइटर और सिगरेट के साथ गोगो पेपर (रोलिंग पेपर) भी मिला हैं।
CG Crime: नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी ज्यादा पैसा कमाने के लालच में इस अवैध कारोबार से जुड़े थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि भिलाई में यह हाइड्रोपोनिक गांजा कहां से आ रहा था और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
CG Crime: क्या है हाइड्रोपोनिक गांजा
यह गांजा मिट्टी के बिना सिर्फ पानी और खास पोषक तत्वों की मदद से लैब या बंद कमरों में उगाया जाता है। यह आम गांजे के मुकाबले कई गुना ज्यादा नशीला और महंगा होता है। ज्यादा नशा होने से महानगरों और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में इसका इस्तेमाल नशा बढ़ाने के लिए होता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- 2. CG Crime : जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, मां के सामने छोटे ने बड़े भाई को जिंदा जलाया
- 3. UP News : सांप के डसने से छात्र की मौत, जिंदगी की आस में 7 घंटे तक गंगा नदी में लकड़ी से बांध के रखा शव; फिर मची चीख-पुकार
- 4. PBKS vs SRH IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के खिलाफ जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानिए पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

