Create your Account
Big Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत
Big Accident : नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां खुशियों से भरा परिवार कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। डिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी, जिससे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 10 बजे हुआ, जब मारूति अर्टिगा में सवार पूरा परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। अचानक कार संतुलन खो बैठी और सीधे गहरे कुएं में गिर गई। घटना इतनी अचानक थी कि किसी को संभलने या बचने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। आधी रात को दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान इंदौर के दरगुडे परिवार के रूप में हुई है। हादसे में सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे समेत कुल 9 लोगों की जान गई। बच्चों की उम्र 7 से 14 साल के बीच बताई जा रही है, जिनमें 5 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है।
सभी शवों को डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होकर कुएं में गिरने की बात सामने आ रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
- 2. LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट
- 3. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 4. US Special Forces Operation: ईरान में पुष्पा स्टाइल में अमेरिकी एयरफोर्स अधिकारी का रेस्क्यू, स्पेशल फोर्सेज का बड़ा ऑपरेशन सफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

