Create your Account
IPL 2026 MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, कोलकाता के खिलाफ 221 रनों का सबसे बड़ा चेज कर 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
IPL 2026 MI vs KKR: मुंबई। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में KKR द्वारा दिए गए 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में मात्र 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा सफल चेज पूरा किया और 5 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
IPL 2026 MI vs KKR: मुंबई ने बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस अब आईपीएल में सबसे बड़ा सफल रन चेज करने वाली छठी टीम बन गई है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इस बार मुंबई ने उस रिकॉर्ड को भी पार कर लिया।
IPL 2026 MI vs KKR: रोहित और रिकल्टन की धमाकेदार साझेदारी
मुंबई की जीत के मुख्य नायक रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रनों की तूफानी साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। रिकल्टन ने 43 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के लगाए। तिलक वर्मा (20) और कप्तान हार्दिक पांड्या (18*) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
IPL 2026 MI vs KKR: KKR का मजबूत स्कोर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। फिन एलन ने 17 गेंदों पर 37 रन और रिंकू सिंह 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाकर स्कोर को 220 तक पहुंचाया। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या को 1 सफलता मिली।
IPL 2026 MI vs KKR: IPL में सबसे बड़े सफल चेज
262 – PBKS vs KKR (2024)
246 – SRH vs PBKS (2025)
228 – RCB vs LSG (2025)
224 – RR vs PBKS (2020)
224 – RR vs KKR (2024)
221 – MI vs KKR (2026)*
IPL 2026 MI vs KKR: मुंबई इंडियंस की यह जीत 13 साल बाद किसी आईपीएल सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने का भी रिकॉर्ड है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने शानदार शुरुआत करते हुए खिताबी दावेदारी का संकेत दे दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
- 2. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
- 3. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 4. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

