Create your Account
Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- Pradeep Sharma
- 01 Apr, 2026
West Bengal Election : कोलकाता/आसनसोल। West Bengal Communal Tension: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 200 वर्ष पुराने एक मंदिर को असामाजिक तत्वों ने चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने के लिए मूर्तियों को
West Bengal Election : कोलकाता/आसनसोल। West Bengal Communal Tension: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 200 वर्ष पुराने एक मंदिर को असामाजिक तत्वों ने चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने के लिए मूर्तियों को तोड़फोड़ दिया। मंदिर के भीतर स्थापित मां काली, भगवान शिव और संकटमोचन हनुमान जी की प्राचीन मूर्तियों खंडित कर दिया।जैसे-जैसे यह खबर फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते गुस्साए लोगों का हुजूम मंदिर के बाहर जमा होने लगा।
Asansol Temple Vandalism West Bengal Election : भारी सुरक्षा घेरे में शहर
घटना के विरोध में गुस्से का उबाल सड़कों पर साफ नजर आया। विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों और बीजेपी समर्थकों ने भैरव बाबा स्थान से एक बड़ा विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आसनसोल की लाइफलाइन कहे जाने वाले जीटी रोड को पूरी तरह जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। हंगामे के चलते घंटों तक ट्रैफिक ठप रहा और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Bengal Election News : मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस दोषियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था, जिससे आरोपियों की मुश्किल हो गई है। लेकिन, स्थानीय लोग केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 2. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 3. GST Collection in March 2026: जीएसटी से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8 प्रतिशत उछाल के साथ 2 लाख करोड़ के पार,जानें छत्तीसगढ़ का कैसा रहा प्रदर्शन
- 4. CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

