Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
- Pradeep Sharma
- 01 Apr, 2026
Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: बहरीन। ईरान ने बहरीन में मौजूद एमेजॉन के हेडक्वार्टर पर मिसाइल हमला किया है जिससे बैटेलको हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है।
Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: बहरीन। ईरान ने बहरीन में मौजूद एमेजॉन के हेडक्वार्टर पर मिसाइल हमला किया है जिससे बैटेलको हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। यह बिल्डिंग बहरीन के हमाला में स्थित है। बैटेलको, बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी है और एमेजॉन वेब सर्विसेज़ के बुनियादी ढांचे को होस्ट करती है। बहरीन सरकार ने इस हमले की पुष्टि की है। बता दें कि ईरान ने मंगलवार को ही धमकी दी थी कि 1 अप्रैल से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा और अब इसकी शुरुआत हो गई है।
Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: ईरान ने कल ही थी दी चेतावनी
ईरान का एमेजन हेडक्वार्टर पर हुआ यह हमला इस बात का संकेत है कि मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव अब पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़कर डिजिटल और आर्थिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच गया है। हाल के घटनाक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टेक्नोलॉजी अब सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि रणनीतिक हथियार बन चुकी है।
Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: हमले से पहले ही ईरान ने बयान जारी करते हुए कई अमेरिकी और क्षेत्रीय टेक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद अब ईरान ने एमेजन पर हमला कर दिया है। ईरान के इस हमले ने वैश्विक टेक इंडस्ट्री और खासकर खाड़ी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों के बीच चिंता बढ़ा दी है।
Microsoft, Google, Apple, Meta, Oracle, Intel, IBM, and Nvidia also face threats.
Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: एमेजन समेत 18 कंपनियों को दी थी चेतावनी
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट में 18 प्रमुख कंपनियों की सूची जारी की गई थी, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, मेटा, ओरैकल, इंटेल, आईबीएम और एनवीडिया जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल थी। इसके अलावा यूएई की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी G42 और दुबई स्थित साइबर सिक्योरिटी फर्म स्पायर सॉल्यूशंस का नाम भी शामिल था।ईरान ने दावा किया था कि ये कंपनियां आतंकी जासूसी गतिविधियों में शामिल हैं और इनके क्षेत्रीय यूनिट्स को निशाना बनाया जा सकता है। चेतावनी में कर्मचारियों को अपने ऑफिस छोड़ने की सलाह भी दी गई थी।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-US: ईरान युद्ध पर ट्रंप ने चीन और रूस का किया धन्यवाद, कहा- मिनाब में स्कूल पर हमला जानबूझकर नहीं हुआ
- 2. Bharat Bhhagya Viddhaata : हरियाणा में टैक्स फ्री हुई कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, सीएम सैनी ने फिल्म की खूब तारीफ की
- 3. Congress protest at Jantar Mantar: 20 जुलाई को कांग्रेस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अन्याय के मुद्दों पर घेरेगी सरकार को
- 4. Pilot Died in Helicopter crash after Marriage: दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेने आया था दूल्हा, भारतीय मूल के युवक की मौत, पत्नी घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

