Create your Account
Naxalite Surrender : डेडलाइन से पहले माओवादी मोर्चे को बड़ा झटका, AOB का मास्टरमाइंड सोमन्ना ने डाला हथियार
- Rohit banchhor
- 30 Mar, 2026
विजयवाड़ा में हुए इस सरेंडर को माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Naxalite Surrender : आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश से नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों के दबाव और सख्त रणनीति के बीच कुख्यात माओवादी नेता चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने आत्मसमर्पण कर दिया। विजयवाड़ा में हुए इस सरेंडर को माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
सोमन्ना कोई साधारण कैडर नहीं था, बल्कि AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) स्टेट कमेटी का अहम चेहरा और केंद्रीय क्षेत्रीय समिति की तीसरी कंपनी का कमांडर रह चुका है। गजरला रवि और अरुणा जैसे शीर्ष नेताओं के मारे जाने के बाद इसी के हाथों में संगठन की कमान थी।
खास बात यह है कि यह सरेंडर उस समय हुआ है जब सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले एक बड़े नेता का हथियार डालना इस अभियान को निर्णायक बढ़त देने वाला माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, लगातार चल रहे ऑपरेशन, बढ़ते दबाव और कमजोर होते नेटवर्क के चलते सोमन्ना ने यह कदम उठाया। इससे AOB क्षेत्र में माओवादियों की पकड़ कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Virat Kohli Overseas Player: ओवरसीज खिलाड़ी कहने पर कुछ ऐसा आया विराट कोहली का रिएक्शन, लंदन में रहने वाली बात पर भी तोड़ी चुप्पी
- 2. Artemis II: अर्थ के ऑर्बिट से बाहर निकला ओरियन स्पेसक्राफ्ट, 54 साल बाद चांद के इतने करीब पहुंचेगा इंसाना
- 3. Chhattisgarh Registry Cheap: छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, जानें क्या क्या हुए बदलाव
- 4. CG News : गरियाबंद में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 8 नग कीमती हीरे जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

