Create your Account
CG News : RPF की कार्रवाई, ट्रेन में नकली किन्नर बनकर वसूली कर रही 7 महिलाएं गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 30 Mar, 2026
7 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो किन्नर बनकर यात्रियों से पैसे ऐंठ रही थीं।
CG News : राजनांदगांव। राजनांदगांव में चलती ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले एक नकली किन्नर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो किन्नर बनकर यात्रियों से पैसे ऐंठ रही थीं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि ट्रेन संख्या 22846 में कुछ लोग यात्रियों को परेशान कर जबरन पैसे मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में टीम ने तुरंत संबंधित कोचों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
जांच के दौरान सामने आया कि कुछ महिलाएं किन्नर का वेश धारण कर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पैसे वसूल रही थीं। RPF टीम को देखते ही वे भागने की कोशिश करने लगीं, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया।
सभी आरोपियों को RPF पोस्ट लाकर उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 2. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
- 3. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 4. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

