UP: काशी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, सीएम योगी ने बच्चों संग बिताया समय, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के भी किए दर्शन
- VP B
- 04 Apr, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें प्रेरित किया।
UP: लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) और काल भैरव मंदिर (Kaal Bhairav Temple) में दर्शन-पूजन कर दिन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों और बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
UP: इसके बाद मुख्यमंत्री ने काशी से पूरे प्रदेश में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ किया। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें देकर सम्मानित किया। इस दौरान वे बच्चों के साथ काफी आत्मीयता से मिले, उनके कंधों पर स्वयं स्कूल बैग पहनाया और उनसे बातचीत की।
UP: मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले शिक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं थी और गरीब बच्चों की उपेक्षा होती थी। अब शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है, जहां पारंपरिक शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है, जिससे बच्चों को भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

