Breaking News
:

Crime News : जन्मदिन बना ‘मौत का जश्न’, केक लगाने पर भड़का बर्थडे बॉय, जिम में बरसाईं गोलियां, 3 की मौके पर मौत

Crime News

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

Crime News : बुलंदशहर। खुशियों के जश्न में डूबा एक बर्थडे पलभर में खौफनाक कत्लेआम में बदल गया। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली बात पर हुई कहासुनी ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि तीन युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।


बताया जा रहा है कि जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने मजाक में बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया, जो उसे नागवार गुजरा। देखते ही देखते वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। मामूली झगड़ा अचानक हिंसा में बदल गया। बर्थडे बॉय और उसके दोस्तों ने तमंचा निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


गोलियों की आवाज से जिम में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। इस हमले में मनीष, आकाश और अमरदीप को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में जश्न का माहौल चीख-पुकार और खून से सने मंजर में बदल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us