Create your Account
CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल
- Rohit banchhor
- 05 Apr, 2026
मृतक की पहचान जिनेश मजूमदार के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG News : कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पीवी-27 में जमीन विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जिनेश मजूमदार के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह एक पक्ष खेत में काम कर रहा था, तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Samrat Vikramaditya Mahanatya : तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य
- 2. RCB vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- 3. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 4. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

