Create your Account
CG Accident : हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
- Rohit banchhor
- 05 Apr, 2026
। पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।
CG Accident : कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम बलगी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामेश्वर दास (35 वर्ष), निवासी सुमेधा सलिहा भांठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने काम से कहीं जा रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रही हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
- 2. CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
- 3. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
- 4. Ramayana : ‘रामायण’ का पहला टीजर रिलीज, रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक पर फिदा हुए फैंस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

