Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- Rohit banchhor
- 04 Apr, 2026
छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
CG News : दुर्ग। JEE Main की परीक्षा के दौरान नकल का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर एग्जाम सेंटर में एंट्री ली। मामला पुरानी भिलाई स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज का है, जहां गार्ड की सतर्कता से आरोपी छात्र पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र आदित्य ने चालाकी दिखाते हुए चेकिंग से पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी, ताकि मेटल डिटेक्टर में मोबाइल पकड़ा न जाए। परीक्षा के बीच उसने वॉशरूम जाने की अनुमति ली और करीब 20 मिनट बाद वापस लौटा। इस दौरान भी उसने जांच से बचने के लिए वही तरीका अपनाया।
हालांकि, गार्ड ओमेंद्र कुमार की पैनी नजर ने उसकी चाल पकड़ ली। छात्र चप्पल को घसीटते हुए अजीब तरीके से चल रहा था, जिससे शक हुआ। जांच करने पर चप्पल के तलवे में छिपा मोबाइल बरामद हुआ। छात्र ने चप्पल के अंदर मोबाइल रखने के लिए विशेष जगह बना रखी थी।
घटना की सूचना तुरंत परीक्षा प्रबंधन और अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Hormuz: होर्मुज़ में धरी रह गई अमेरिकी नाकाबंदी, मेथेनॉल लेकर चीनी टैंकर सुरक्षित गुजरा
- 2. Raipur City News : सोशल मीडिया से सट्टा साम्राज्य, रायपुर का इन्फ्लुएंसर निकला ‘3 STUMPS’ सिंडिकेट का मास्टरमाइंड
- 3. LSG vs RR IPL 2026: रविंद्र जडेजा की बदौलत सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचा राजस्थान, लखनऊ को 160 रनों का टारगेट
- 4. Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, कल लेंगे शपथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

