Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भोपाल में बजट पर संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने विभिन्न वर्गों के विशेषज्ञों से लिए सुझाव

आम जनता से जुड़ी हुई विभिन्न सुविधाओं को प्रदान करने के लिए वित्त विभाग बजट की तैयारी कर रहा है।

भोपाल में बजट पर संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने विभिन्न वर्गों के विशेषज्ञों से लिए सुझाव
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में गुरुवार को बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बजट पर संवाद में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर आगामी बजट को अधिकाधिक जनोपयोगी और प्रभावशाली बनाए जाने के लिए सुझाव लिए।

MP News : कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाए जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए और आम जनता से जुड़ी हुई विभिन्न सुविधाओं को प्रदान करने के लिए वित्त विभाग बजट की तैयारी कर रहा है।

MP News : इसमें बैंकिंग, ग्रामीण विकास, जनजाति, आर्थिक एवं वाणिज्यिक, जेंडर बजट, पर्यावरण के विशेषज्ञों से सुझाव लेने का काम किया जा रहा है। बजट पर संवाद कार्यक्रम में बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वित्त आयोग, उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्यान, चिकित्सा, चार्टर्ड एकाउंटेंसी, फिल्म में सफलता पूर्वक कार्य कर रहे हितधारकों को भी सुझाव देने के लिये बुलाया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire