Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी निकली पति का हत्यारा, जानें क्या है वजह...

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी निकली पति का हत्यारा, जानें क्या है वजह...
X

CG Crime : जशपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा कोरंजा में एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को जशपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मृतक बीरबल मिंज 52 वर्ष की पत्नी सुसैना मिंज 50 वर्ष ही उसकी हत्यारिन निकली। शराब के लिए घर का धान बेचने से नाराज पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG Crime : बता दें कि घटना 16 मार्च 2025 को सामने आई, जब मृतक के बेटे स्वदीप मिंज 25 वर्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। उसने बताया कि उसके पिता का शव गांव के सेमरन टोप्पो के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। माथे से खून बहने की वजह से हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव बताई गई, जिसने हत्या की पुष्टि कर दी।

CG Crime : जांच में पता चला कि बीरबल मिंज शराब का लती था और नशे की लत पूरी करने के लिए घर का धान चुराकर बेच देता था। घटना की रात भी इसी बात पर सुसैना से उसका झगड़ा हुआ था। शुरू में सुसैना ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

CG Crime : उसने कबूल किया कि पति के नशे में गांव के एक घर में पड़े होने पर गुस्से में उसने लकड़ी के डंडे से उसके सिर और हाथ पर वार किया और फिर घर लौट आई। पुलिस ने सुसैना मिंज को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया। पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ बी.एन.एस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire