Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Big Accident : ट्रक और कार में हुई भिड़ंत, मासूम सहित 5 की गई जान...

बता दें कि यह दुर्घटना पी मुतलुर पुल पर हुई, जब एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर आ रही कार से टकरा गया।

Big Accident : ट्रक और कार में हुई भिड़ंत, मासूम सहित 5 की गई जान...
X
Big Accident : कुड्डलोर। तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले के चिदंबरम में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक तीन साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।


Big Accident : बता दें कि यह दुर्घटना पी मुतलुर पुल पर हुई, जब एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर आ रही कार से टकरा गया। हादसे के समय कार में मुहम्मद अनवर 56 वर्ष और उनके परिवार के सदस्य सवार थे, जो चेन्नई से अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद वापस लौट रहे थे। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


Big Accident : इस हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनमें मुहम्मद अनवर, यासिर अराफात, हाजिरा बेगम, हरफतनिशा और उनका तीन साल का बेटा अबनान शामिल हैं। परंगीपेट्टई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक ड्राइवर की खोजबीन जारी है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire